घंटाय मंदिर खजुराहो
950-1050 ई. के बीच घंटाय मंदिर का निर्माण किया गया है। ये मंदिर खजुराहो
में बने पूर्वी मंदिर समूहों का हिस्सा है। खजुराहो स्थित इस जैन मंदिर को यूनेस्को
ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। मंदिर के स्तंभों पर घंटी की नक्काशी के कारण
इस मंदिर घंटाय मंदिर कहा जाता है।
खजुराहो में चंदेल राजाओं के शासनकाल के दौरान बने भगवान शिव के मंदिरों
के अलावा वहां बड़ी संख्या में जैन मंदिर भी है। ये मंदिर चंदेल राजाओं के शासन काल
के ही हैं। यहां घटाय जैन मंदिर के अलावा अन्य जैन मंदिरों को चारदीवारी बनाकर संरक्षित
किया गया है।
मंदिर की दीवारों पर भगवान महावीर की मां के 16 सपनों का चित्रण किया
गया है। इस मंदिर में गरूण पर सवार अनेक शस्त्रों वाले जैन देवता का भी चित्र है।
जैन समुदाय के लोग इस मंदिर के प्रति बेहद श्रदृधा रखते है।
Comments
Post a Comment
Please Let me Know your Comment