Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ज्ञान

जानिए भरतनाट्यम के बारे मेंं!

  भरतनाट्यम या चधिर अट्टम मुख्‍य रूप से दक्षिण भार की शास्‍त्रीय नृत्‍य शैली है। यह भरत मुनि के नाट्य शास्‍त्र पर आधारित हे। वर्तमान में इस नृत्‍य शैली का अभ्‍यास मुख्‍य रूप से महिलाएं करती हेा। भरतनाट्यम को सबसे प्राचीन नृत्‍य माना जाता है। भरतनाट्यम में नृत्‍य के तीन मूलभूत तत्‍वों को कुशलतापूर्वक शामिल किया गया हे। पहला है भाव तथा मन: स्थिति दूसरा है राग अथवा संगीत और तीसरा है ताल। भरतनाट्यम अनुदादी है जिसमें नर्तक को बहुत मेहनत करनी होती है। इस नृत्‍य की तकनीक में हाथ , पैर , मुख्‍य व शरीर के संचालन के समन्‍वयन के 64 सिद्धांत हेा , जिनका निष्‍पादन नृत्‍य पाठ्यक्रम के साथ किया जाता हे। इस नृत्‍य में जीवन के तीन मूल तत्‍व-दर्शन शास्‍त्र , धर्म व विज्ञान हैं। भरतनाट्यम , नृत्‍य और अभिनय दो अंशो में सम्‍पन्‍न होता है। इसकी शरीरिक क्रियाओं को समभंग , अभंग और त्रिभंग तीन भागों में बांटा जाता है। नृत्‍य शरीर के अंगों से उत्‍पन्‍न होता है इसमें रस , भाव और काल्‍पनीक अभिव्‍यक्ति जरूरी है।

जानिए गोवा कि सबसे खुबसूरत इमारत के बारे में

    जानिए गोवा कि सबसे खुबसूरत इमारत के बारे में गोवा की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित धार्मिक इमारतों में से यह 16 वीं शताब्दी का भव्य स्मारक है , जिसे पुर्तगाल शासन के दौरान रोमन कैथोलिक ने बनवाया था । यह एशिया का सबसे बड़ा चर्च है । यह कैथेड्रल एलेक्सेंड्रिया की सेंट कैथरीन को समर्पित है । सेंट कैथरीन के भोज के दिन 1510 ई . में अल्फोंसो डी अल्बुकर्क ने मुस्लिम सेना को पराजित किया और गोवा शहर का स्वामित्व लिया । अतः इसे सेंट कैथरीन का कैथेड्रल भी कहते हैं और यह पुर्तगाल में बने किसी भी चर्च से बड़ा है । इसके विशाल मुक्त द्वार का निर्माण 1562 में किंग डोम सेबास्टियो ( 1557-78 ) ने करवाया था । इसे 1619 में काफी हद तक पूरा किया गया था और 1640 में इसे अर्पित किया गया । यह चर्च 250 फीट लंबा और 181 फीट चौड़ा है । इसका अगला हिस्सा 115 फीट ऊंचा है । यह भवन पुर्तगाली - गोथिक शैली में टस्कन बाह्य सज्जा तथा कोरिथयन अंदरुनी सज्जा के साथ बनाया गया है । कैथेड्रल का बाह्य हिस्सा शैली की सादगी के लिए उल्लेखनीय है ।

मलेरिये कि दवाई वाला पेंड़

  मलेरिये कि दवाई वाला पेंड़   कुनैन के पेड़ को ज्वर छाल वृक्ष भी कहते हैं , क्योंकि यह सबसे पुराना और महत्त्वपूर्ण मलेरिया रोधी ड्रग क्वीनीन ( कुनैन ) का स्रोत है। ड्रग इस पेड़ की छाल से प्राप्त होती है। यह पादप एक सदाहरित वृक्ष है , जो 700 से 2750 मीटर तक की ऊंचाई पर उगता है। इसके लिए ठडी पहाड़ी , जहां ठीक प्रकार उगता है। इसके लिए ठंडी पहाड़ी ढलाने चाहिए , जहां ठीक प्रकार से वितरित वर्षा 200 से.मी. से ऊपर हो। पादप हल्की , जल निकासी वाली अक्षत वन्य मिट्टी में सबसे अच्छा उगते हैं , जो ह्यूमस से भरपूर हो और जिसका pH 4.5 से 6.5 के बीच हो। कुनैन वृक्ष ( सिनकोना ) की कई जातियां हैं , जिनसे औषधि निकलती हैं , लेकिन सबसे ज्यादा उत्पादन लेजर छाल वृक्ष ( सिनकोना लेजरियाना ) से होता है। कुनैन वृक्ष जातियों से करीब 30 ऐल्कोलॉइड अलग किए जा चुके हैं , जिनमें से क्विनीन , क्विनीडीन , सिनकोनीन और सिनकोनिडीन सबसे मुख्य हैं। मूल छाल में ऐल्केलॉइडों की अधिकतम मात्रा होती है , लेकिन क्विनीन की सबसे अधिक मात्रा तना छाल में होती है। फिर भी कुछ संश्लेषित मलेरिया रोधी औषधियां बाजार में उपलब्ध...

जानिए नीलकंठेश्‍वर मंदिर उदरपुर के बारे में ।

  नीलकंठेश्‍वर मंदिर उदरपुर   11 वीं शताब्दी में हुआ था इस मंदिर . का निर्माण। मंदिर के आसपास विशाल जलाशय बनाया गया था , जो अब खत्म हो चुका है। 16वीं शताब्दी के आसपास की शाही मस्जिद भी यहां मौजूद है। विदिशा जिले के ग्राम उदयपुर में स्थित शिव मंदिर का निर्माण परमार राजा भोज के पुत्र उदयादित्य ने कराया था। गर्भगृह में शिवलिंग तक सूर्य की किरणें पहुंचती हैं। विशालता , पाषाण शिल्प के इस नायाब नमूने में खजुराहो के मंदिर सी समानता नजर आती है। 22 किमी दूरी है गंजबासौदा स्टेशन से उदयपुर गांव की। 11 वीं शताब्दी के ही पशुवराह की सुंदर कृति यहां से सात किमी दूर मुरादपुर में स्थित है , जहां लेटे हनुमान की प्राचीन प्रतिमा भी है।

बिहार की नहरें

  बिहार की नहरें   बिहार में कृषि योग्य पर्याप्त भूमि होने के बावजूद कृषि का स्तर सामान्य है। पूर्वी भाग में तो वर्षा हो जाती है , किन्तु पश्चिमी भाग में वर्षा का स्तर न्यून ही है। इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए नहरों पर निर्भरता अधिक है। यहां भी बहुत - सी नहरें हैं। यदि सोन नहर की बात की जाए तो इस नहर का निर्माण सोन नदी के जल से किया गया है। इस नहर की दो शाखाएं हैं- पूर्वी और पश्चिमी। सोन नहर की पूर्वी शाखा वारुन से निकाली गयी है। इस शाखा द्वारा औरंगाबाद , गया और पटना जिलों की सिंचाई होती है। बिहार की ही एक अन्य नहर त्रिवेणी नहर भी है। इस नहर का निर्माण गण्डक नदी के जल से किया गया है। यह नहर त्रिवेणी ( नेपाल की सीमा के समीप ) से निकाली गई है। इस नहर से बेतिया जिले की भूमि की सिंचाई की जाती है । इसी तरह ढाका और तेऊर नहरों की बात की जाए तो इन नहरों का निर्माण चम्पारण जिले के लालवाकिया और तेऊर नदियों के जल से किया गया है। इस नहर से चम्पारण के उत्तरी - पूर्वी भाग की भूमि की सिंचाई की ' जाती है। कमला नहर का निर्माण कमला नदी पर किया गया है।

जानिए कुछ ख़ास बाते सर्वोच्‍च न्‍यायालय, के बारे में।

  जानिए कुछ ख़ास बाते सर्वोच्‍च न्‍यायालय , के बारे में।   भारत का सर्वोच्च न्यायालय भारत का सर्वोच्च न्यायिक निकाय और संविधान के तहत भारत का सर्वोच्च न्यायालय है। यह सबसे वरिष्ठ संवैधानिक न्यायालय है , और इसमें न्यायिक (judicial review) समीक्षा की शक्ति है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख और मुख्य न्यायाधीश होते हैं। इसे भारत में सबसे शक्तिशाली संस्थान माना जाता है , यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने और विभिन्न सरकारी प्राधिकरणों (authorities) के साथ-साथ केंद्र सरकार बनाम राज्य सरकारों या राज्य सरकारों बनाम देश में किसी अन्य राज्य सरकार के बीच विवादों को निपटाने के लिए आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 142 के अनुसार , सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को लागू करना भारत के राष्ट्रपति का कर्तव्य है और न्याय के हित में आवश्यक समझे जाने वाले किसी भी आदेश को पारित करने के लिए न्यायालय को अंतर्निहित क्षेत्राधिकार प्रदान किया गया है।   भारत का सार्वेच्‍च न्‍यायालय 28 जनवरी 1950 को अस्तित्‍व में आया। इससे पहले 1986 में इंडियन हाईकोर्ट्स एक्‍ट तै...

चंदा मामा के बारे में यह जानकारी नहीं होगी आपके पास!

        चंदा मामा के बारे में यह जानकारी नहीं होगी आपके पास! चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। पृथ्वी के व्यास के लगभग एक-चौथाई (ऑस्ट्रेलिया की चौड़ाई जीतना) पर, यह अपने ग्रह के आकार की तुलना में सौर मंडल का सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है, और किसी भी बौने ग्रह से बड़ा है। सबसे अधिक रूप से यह माना जाता है कि चंद्रमा लगभग 4.51 अरब साल पहले बना था, पृथ्वी के कुछ समय बाद नहीं, चंद्रमा सौर मंडल का पांचवां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। पृथ्‍वी के मध्‍य से चन्‍द्रमा के मध्‍य तक की दूरी 384403 किलोमिटर है। यह दूरी पृथ्‍वी की परिधि की तीन गुना है। चन्‍द्रमा का एक हिस्‍सा हमेशा पृथ्‍वी की ओर होता है। यदि चन्‍द्रमा पर खड़े होकर पृथ्‍वी को देखें तो पृथ्‍वी साफ-साफ उपने अक्ष पर घूर्णन करती हुई नजर आएगी, लेकिन आसमान में उसकी सिथति सदा स्थिर बनी रहेगी। सूर्य के बाद आसमान में सबसे अधिक चमकदार निकाय चन्‍द्रमा है।  समुद्री ज्‍वार और भाटा चन्‍द्रमा की गुरूत्‍वाकर्षण शक्ति के कारण ही आते हैं। सोवियत रार्ष्‍ट का लूना-1 लक्ष्‍य तक नहीं पहुंचा और सूर्य की कक्षा में जा गि...

इन खास रंगों का राज क्‍या है?

  इन खास रंगों का राज क्‍या है ?   फुटबॉल ब्‍लैक एंड व्‍हाइट क्‍यों- पहले फुटबॉल एकरंगी हुआ करती थी , लेकिन 1970 में मैक्सिकों में खेले गए फुटबॉल विश्‍व कप में पहली बार काले-सफेद पैनलों की डिजाइन वाली फुटबॉल तैयार की गई। दरअसल टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण होना था , तब एडिडास कंपनी ने इस डिजाइन के बारे में सोचा ताकि दर्शकों को ब्‍लैक एंड वहाइट स्‍क्रीन पर फुटबॉल के मूवमेंट्स आसानी से नजर आ जाएं। इस फटबॉल को दर्शकों के साथ-साथ खिलाडियों और रेफरीज ने भी खूब पसंद किया , क्‍योंकि यह आसानी से नजर आती थी। बबलगम गुलाबी रंग की क्‍यों - फ्लीयर च्‍यूंगम कंपनी के कर्मचारी वाल्‍टर डीमर आए दिन नए-नए प्रकार के च्‍यूंगम बनाने की कोशिशि करते थे। वर्ष 1928 में भी एक दिन खाली वक्‍त में यह 23 वर्षीय कर्मचारी एक कम चिकने वाली और लचीली च्‍यूंगम बनाने की कोशिश कर रहा था। उन्‍होंने मुंह में लेकर देखा , इससे बबल्‍स वाकई काफी बड़े बन रहे थे। संयोग से उस वक्‍त फैक्‍टरी में गुलाबी रंग तैयार था। वाल्‍टर ने इसे आकर्षक बनाने के लिए गुलाबी रंग डाल दिया। तब से यह रंग बबलगम्‍स के लिए र्टेडमार्क ही ...

सल्‍तनतकालीन है यह नहर !

  सल्‍तनतकालीन है यह नहर   भारत में स्‍वतंत्रता की प्राप्ति के बाद नहरों का सवार्धिक विकास पंजाब तथा हिरयाणा में ही हुआ था। इन राज्‍यों की प्रमुख नहरों में पश्चिमी यमुना नहर मुख्‍य है। इस नहर का निर्माण यमुना नदी के जल से किया गया है। मूल रूप से इसका निर्माण सल्‍तनतकालीन तुगलक शासक फिरोजशाह ने 14वीं शताब्‍दी में करवाया था। 17वीं शताब्‍दी में शेरशाह सूरी ने और 1886 में ब्रिटिश शासन के दौरान नहर का पुननिर्माण किया गया। यह नहर ताजेवाला (अम्‍बाला जिले के समीप) से निकाली गई। इस नहर की कुल लम्‍बाई 3040 किलोमिटर है , इस नहर से करनाल और हिसार (हरियाणा) तथा पटियाला (पंजाब) के साथ दिल्‍ली और राजस्‍थान में सिंचाई की व्‍यवस्‍था की गई। सरहिन्‍द नहर भी पंजाब और हरियााण की है। इस नहर का निर्माण सतलज नदी के जल के किया गया है। यह नहर रोपड़ (अम्‍बाला) से निकाली गई। इस नहर की कुल लम्‍बाई 6000 किलोमिटर है। (शाखाओं सहित) इस नहर से हिसार तथा पटियाला लुधियाना और फिरोजपुर जिलों में सिंचाई की व्‍यवस्‍था की गई।

कश्‍यप राजा की देन श्रीलंका का स्न्हिागिरी

  कश्‍यप राजा की देन श्रीलंका का स्न्हिागिरी   सीगिरिया या सिन्‍हागिरी श्रीलंका के डाम्‍बुला टाउन के माटाले डिर्स्टिक्‍ट में स्थित चट्टान के ऊपर निर्मित किला है। किले का सबसे प्रमुख आकर्षण इसका चट्टान से बना हुआ स्‍तम्‍भ है जो लगभग 200 मीटर ऊँचाई लिए हुए है। श्रीलंका ऐतिहासिक रिकॉर्ड ‘ कुलावामासा ’ के अनुसार 477-495 ईस्‍वी में कश्‍यम नामक राजा ने इस स्‍थान को अपनी नई राजधानी के रूप में चुना था , साथ ही इसकी दीवारों पर भित्तिचित्र तैयार करवाए थे। सीगिरिया पैलैस का मुख्‍य द्वार एक विशालकाय शेर की आकृति में बना हुआ है। इस राजधानी पैलेस को कश्‍यप की मृत्‍यु के बाद उनके वंशजों ने छो़ड़ दिया था। 14वीं सदी से इस किले का उपयोग एक बौद्ध मोनेर्स्‍टी के रूप में किया जाने लगा। यह पैलैस पुरातन काल के आधुनिक निर्माण के उत्‍कृष्‍ट नमूनों में से एक है। 1831 में ब्रिटिश आर्मी के जोनाथन फोर्ब्‍स यहां आए थे 1890 में यहां पुरात्‍तव संरक्ष का कार्य लघु स्‍तर पर शुरू हुआ। यह यूनेस्‍को की विश्‍व विरासत स्‍थल सूची में सूचीबद्ध किया गया है।

मछली पकड़ने के लिए इस्‍तेमाल होने वाला जीव – ऊदबिलाव

  मछली पकड़ने के लिए इस्‍तेमाल होने वाला जीव – ऊदबिलाव   समुद्री ऊदबिलाव प्रशांत महासगार के उत्‍तरी और पूर्वी तटों पर पाया जाता है। इसका वजन 14 से 45 किलोग्राम के मध्‍य होता है। ठंडे समुद्रों में इनकी मोटी और चर्बीयुक्‍त खाल और घने बाल इन्‍हें गर्म रखते हैं। किसी जमाने में इनकी संख्‍या 1.5 से 3 लाख होती थी लेकिन 1741-1911 के युग में इनका शिाकर होने से विश्‍व भीर में इनकी आबादी केवल 1000 से 2000 के मध्‍य ही रह गई है। इनके शिकार पर अंतरराष्‍ट्रीय पाबंदी लगने से इनकी संख्‍या फिर से बढ़ी है। हालांकि अन्‍य समुद्री स्‍तनपाई की तुलना में इसका वजन बहुत ही कम है। ऊदबिलाव जमीन पर चल सकते हैं फिर भी ये अपना अधिकांश जीवन समुद्र में ही बितताते हैं। समुद्र में ये बहुत गहराई तक डुबकी लगाकर क्रस्‍टशिया , मछली आदि जीवों को अपना भोजन बनाते हैं। सीप के अंदर छुपे जीव को यह पत्‍रिों से तोड़कर ही खाते हैं। जिसके कारण मानवों के अतिरिक्‍त इन्‍हें गिनती के उन जानवरों में माना गया है जो अपने भोजन के लिए औजारों का इस्‍तेमाल करते है।  

netherlands and belgium border

  घर के बीच से गुजरती है , दो देशों की सीमा सीमा विवाद विश्व में झगड़े की प्रमुख वजह है , लेकिन यूरोपीय शहर बर्ले इस मामले में सौभाग्यशाली हैं। संत शहर का भौगोलिक विभाजन बड़ा दिलचस्प है। आधा शहर नीदरलैंड्स मैं तो आधा शहर बेल्जियम में। सड़कें , बाग , संग्रहालय ; रेस्त्रां ही नहीं घरों के बीच से भी यह सीमा गुजरती हैं। यानी कई घरो का आधा हिस्सा बेल्जियम में तो आधा नीदरलैंड्स है। मजेदार बात यह है कि इस विभाजन के बावजूद यह शहर खुश हैं , क्योंकि यह लकीर यहाँ के पर्यटन का भी प्रमुख हिस्सा है। सैलानी दो देशों के बीच बंटे घर , गली और सड़क को देखने आते हैं और फोटो खिंचवाते हैं लाल ईंटों के घर बस साफ सुथरी सड़कों वाले शहर की बात अनोखी है। यहाँ एक देश में कुर्सी पर बैठकर दूसरे देश में टीवी देख सकते हैं या हर कदम सीमाओं को लांघते हुए चल सकते हैं। बेल्जियम वाले हिस्से को बार्ले और नीदरलैंड वाले को बार्ले नासायु के नाम से जाना जाता है। वर्ष1830 में बेल्जियम नीदरलैंड से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना उत्तरी सागर तट से जर्मन राज्यों तक सीमा तय करदी , पर जब इस क्षेत्र में पहुंचे तो सीमा मुद्दों को बाद...

इंदिरा सागर बांध - Indra Sagar Bandh

  इंदिरा सागर बांध 2005 में 31 मार्च को इस बांध का निर्माण हुआ था। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की अनुमति के बाद नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेवलपमेंट कॉपर्रेशन ने इस बांध को बनाया। खंडवा. पुनासा तहसील में स्थित इंदिरा सागर बांध एशिया की सबसे प्रतिष्ठित जल विद्युत परियोजना है। यह बांध नर्मदा नदी पर बनाया गया है। इसकी नींव 23 अक्‍टूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। बांध की लंबाई 653 मीटर और ऊँचाई 92 मीटर है। 125 मेगावाट की 08 टरबाइन से बिजली का उत्‍पादन होता हैं। 95 बड़े छोटे टापू इंदिरा सागर के लजाशय में स्थित हैं। इस बांध में 12 अरब मीटर क्‍यूब पानी को एकत्र करने की क्षमता है।    

जामा मस्जिद - jama masjid

  जामा मस्जिद जामा मस्जिद देश की राजधानी दिल्‍ली के केंद्र में सिथत है। इस मस्जिद का निर्माण 1644 से 1656 ईस्‍वी के मध्‍य मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। उस समय लगभग इस लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हुई इस मस्ज्दि का उद्घाटन बुखारा (वर्तमान उज्‍बेकिस्‍तान) के एक इमाम ने किया था। तीन प्रमुख द्वरों और 40 मीटर ऊँचाई वाली दो मीनारें बनी हुई हैं। इन मीनारों का निर्माण लाल बलुआ पत्‍थर और सफेद संगमरमर पत्‍थर की कतरनों से किया गया है।   जामा मस्ज्दि का वास्‍तविक नाम ‘ मस्जिद-ए-जहन्‍नुम ’ था। इसके परिसर में एक साथ लगभग 25000 लोग आ सकते हैं। इसकी फर्श पर नमाज अदा करने वालों के लिए 899 काली धारियां बनाई गई हैं। पाकिस्‍तान स्थित बादशाही मस्जिद का निर्माण दिल्‍ली की जामा मस्जिद को ध्‍याान में रखकर करवाया गया था। जामा मस्जिद के निर्माण में पांच हजार से भी अधिक कारीगरों-मजदूरों ने योगदान दिया था। इसका निर्माण शाहजहों के वजीर सादुल्‍लाह खान के मार्गदर्शन में हुआ।

सेंसोजी कन्‍नन टेंपल - Sensō-ji Temple

  सेंसोजी कन्‍नन टेंपल सेंसोजी कन्‍नन टेंपल जापान की राजधानी टोक्‍यों के असाकुसा डिस्ट्रिक्‍ट में स्थित है। टोक्‍यों का सबसे पुराना यह टेंपल , बौद्ध दया की देवी गुआनयिन को समर्पित है। किंवदंतियो के अनुसार , दो मछुआरे भाइयों हिनाकुमा हमानारी , हिनोकुमा टेकनारी को 628 ईस्‍वी में सुमिडा नदी के किनारे पर बोधिसत्‍व कन्‍नन की मूर्ति मिली थी मूर्ति के महत्‍व को पहचानते हुए उनके गांव के मुखिया हाजीनो नाकामोटो ने 645 ईस्‍वी में अपने घर को ही मंदिर में बदल दिया था। वर्तमान में यहां प्रतिवर्ष लभभग 30 मिलियन विजिटर्स आते हैं। सेंसोजी टेंपल द्वितीय विश्‍वयुद्ध के दौरान बम गियाए जाने के कारण नष्‍ट हो गया था , जिसका पुनर्निर्माण करवाया गया है। संसोजी टेंपल प्रतिवर्ष वसंत ऋतु में यहां आयोजित होने वाले टोक्‍यों के सबसे बड़े फेस्टिवल ‘ सांजा मत्‍सुरी ’ के लिए भी प्रसिद्ध है। टेंपल में प्रवेश के लिए कमिनारिमॉन या ‘ थंडर गेट ’ और होजोमॉन या ‘ ट्रेजर हाउस गेट ’ बने हुए है। पांच मंजिल तक बने हुए इस पगोडा के नजदीक ही दोनों मछुआरे भाइयो व उनके गाव के मुख्यिा को समर्पित असाकुसा श्राइन भी स्थित है।

घंटाय मंदिर खजुराहो - Ghantai mandir khajuraho

  घंटाय मंदिर खजुराहो 950-1050 ई. के बीच घंटाय मंदिर का निर्माण किया गया है। ये मंदिर खजुराहो में बने पूर्वी मंदिर समूहों का हिस्‍सा है। खजुराहो स्थित इस जैन मंदिर को यूनेस्‍को ने विश्‍व धरोहर में शामिल किया है। मंदिर के स्‍तंभों पर घंटी की नक्‍काशी के कारण इस मंदिर घंटाय मंदिर कहा जाता है। खजुराहो में चंदेल राजाओं के शासनकाल के दौरान बने भगवान शिव के मंदिरों के अलावा वहां बड़ी संख्‍या में जैन मंदिर भी है। ये मंदिर चंदेल राजाओं के शासन काल के ही हैं। यहां घटाय जैन मंदिर के अलावा अन्‍य जैन मंदिरों को चारदीवारी बनाकर संरक्षित किया गया है। मंदिर की दीवारों पर भगवान महावीर की मां के 16 सपनों का चित्रण किया गया है। इस मंदिर में गरूण पर सवार अनेक शस्‍त्रों वाले जैन देवता का भी चित्र है। जैन समुदाय के लोग इस मंदिर के प्रति बेहद श्रदृधा रखते है।  

ब्‍लू व्‍हेल

  ब्‍लू व्‍हेल ब्‍लू व्‍हेल मछली विश्‍व का सबसे बड़ा जीवित प्राणी है , यह बेले नोप्‍टेरिडे परिवार की बी . मस्‍मुलस प्रजाति का सदस्‍य है। इनकी अधिकतम लंबाई 98 फीट तक और वजन 173 टन तक होता है , जो कभी-कभी 181 टन तक भी पहुच सकता है। इनका शरीर नीला स्‍लेटी रंग का होता है। इनकी तीन उप-प्रजातियां बी.एम. मस्‍कुलस (उत्‍तरी अटलांटिक व उत्‍तरी प्रशांत महासागर में) , बी.एम. इंटरमीडिया (दक्षिणी सागर में) तथा बी.एम. ब्रेविकॉडा (हिंद महासागर व दक्षिणी प्रशांत महासागर में) पाई जा‍ती है। ब्‍लू व्‍हेल मछली एक संकटग्रस्‍त प्रणाी है। इनका सिर चपटा U आकार का होता है। अधिकतम 50 किमी. प्रति घंटे की रफतार से तैर सकती है। यह अधिकतर अकेले रहना पसंद करनती है। सन् 2002 की एक रिपोर्ट के अनुसार , विश्‍वभर में इनकी संख्‍या 5 हजार से 12 हजार के मध्‍य है जबकि अंतरराष्‍ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के मुताबिक इनकी संख्‍या 10 से 25 हजार के संरक्षण के लिए इंटरनेशनल कम्‍युनिटी की स्‍थापना की गई है।    

गुलाब

  गुलाब गुलाब का फूल कोमलता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। हमारे सामान्‍य जीवन में भी हम हमारी भावनाओं को व्‍यकत करने के लिए इसका प्रयोग करते है। यह एक बहुवर्षीय , झाड़ीदार , कंटीला , पुष्‍पीय पौधा है। जिसमें बहुत सुंदर सुगंधित फूल लगते हैं।   इसकी 100 से अधिक जातियां हैं। जिनमें से अधिकांश एशियाई मूल की हैं। जबकि कुछ जातियों के मूल प्रदेश यूरोप , उत्‍तरी अमेरिका तथा उत्‍तरी पश्चिमी अफ्रीका भी हैं। कश्‍मीर भूटान में जंगली पीले गुलाब बहुत मिलते है।   गुलाब की कलम ही लगाई जाती है। सफेद फूल वाले गुलाब को सेवती कहते हैं। ऋतु में , जबकि चैती गुलाब केवल बसंत ऋतु में खिलता हैं। सुगंधित चैती गुलाब इत्र व दवा के काम लिए जाते हैं। गुलाब से बनने वाले इत्र के बारें में कहा जाता है कि 1612 ईस्‍वी में नूरजहां ने अपने विवाह के अवसर पर इसका उपयोग किया था। कहा जाता है कि चौदहवीं शताब्‍दी में गुजरात में सत्‍तर प्रकार के गुलाब लगाए जाते थे।

Hypersonic Missile - हापरसोनिक मिसाईल

 हापरसोनिक मिसाईल हाल ही में भारत स्‍वदेशी हाइपरसोनिक तकनिक में अमरीका , रूस ओर चीन के बाद आब भारत चौथा देश बन गया है। हाइपरसोनिक - ध्वनि की गति से पांच गुना से अधिक की गति से चलना हापरसोनिक कहा जा सकता है। इससे हापरसोनिक क्रूज मिसाइलों के विकास का रास्‍ता साफ हुआ है। सैटैलाइट लॉन्चिंग का खर्च बहुत किफायती हो जाएगा।    इस मिसाईल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन DRDO द्वारा बनाया गया है।    

Aadiyogi Shiv - आदियोगी शिव

शिव  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉड्रर्स मेंं दुनिया की सबसे बड़ी अवाक्ष प्रतिमा के रूप में शामिल की गई कोयम्‍बडूर के ईशा योग फाउंडेशन में स्थित आदियोगी शिव की इस 112.4 फुट ऊंची अर्ध्‍दमूर्ति का वजन करीब 500 टन है। ईशा फाउंडेशन के संस्‍थापक सद्गुगरू जग्‍गी वासुदेश के मुताबिक प्रतिमा की स्‍थपना का उद्देश्‍य योग के लिए प्रेरित करना और और योग को प्रोत्‍साहित करना है और इसीलिए प्रतिमा को आदियोगी नाम दिया गया है क्‍योंकि योग को शिव की देन माना जाता है।  प्रश्चिमी घाट पर्वत श्रंंखला की वेलियांगिरी पहाडियोंं की तलहटी में स्थित इस प्रतिमा का डिजाइन तैयार करने में दो वर्ष लगे जबकि इसके निर्माण में आठ माह का समय लगाा। ईशा फाउंडेशन की योजना देश के पूर्वी, पश्चिमी और उत्‍तरी हिस्‍से में क्रमश: वाराणसी मुंबई और दिल्‍ली में भी ऐसी ही प्रतिमाएं स्‍थापित करने की है। गौरतलब है कि शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा नेपाल की राजधानी काठमांडू से 20 किमी पूर्व में स्थित है जिसका नाम है कैलाशनाथ महादेव और इस प्रतिमा की ऊंचाई है 143 फुट।