सेंसोजी कन्नन टेंपल
सेंसोजी कन्नन टेंपल जापान की राजधानी टोक्यों के असाकुसा डिस्ट्रिक्ट
में स्थित है। टोक्यों का सबसे पुराना यह टेंपल, बौद्ध दया की देवी गुआनयिन को समर्पित है। किंवदंतियो के अनुसार, दो
मछुआरे भाइयों हिनाकुमा हमानारी, हिनोकुमा टेकनारी को 628 ईस्वी में सुमिडा नदी के
किनारे पर बोधिसत्व कन्नन की मूर्ति मिली थी मूर्ति के महत्व को पहचानते हुए उनके
गांव के मुखिया हाजीनो नाकामोटो ने 645 ईस्वी में अपने घर को ही मंदिर में बदल दिया
था। वर्तमान में यहां प्रतिवर्ष लभभग 30 मिलियन विजिटर्स आते हैं।
सेंसोजी टेंपल द्वितीय विश्वयुद्ध
के दौरान बम गियाए जाने के कारण नष्ट हो गया था, जिसका पुनर्निर्माण करवाया
गया है। संसोजी टेंपल प्रतिवर्ष वसंत ऋतु में यहां आयोजित होने वाले टोक्यों के सबसे
बड़े फेस्टिवल ‘सांजा मत्सुरी’ के
लिए भी प्रसिद्ध है। टेंपल में प्रवेश के लिए कमिनारिमॉन या ‘थंडर
गेट’ और होजोमॉन या ‘ट्रेजर हाउस गेट’ बने हुए है। पांच मंजिल तक
बने हुए इस पगोडा के नजदीक ही दोनों मछुआरे भाइयो व उनके गाव के मुख्यिा को समर्पित
असाकुसा श्राइन भी स्थित है।
Comments
Post a Comment
Please Let me Know your Comment