कश्यप राजा की देन श्रीलंका का स्न्हिागिरी
सीगिरिया या सिन्हागिरी श्रीलंका के डाम्बुला टाउन
के माटाले डिर्स्टिक्ट में स्थित चट्टान के ऊपर निर्मित किला है। किले का सबसे प्रमुख
आकर्षण इसका चट्टान से बना हुआ स्तम्भ है जो लगभग 200 मीटर ऊँचाई लिए हुए है। श्रीलंका
ऐतिहासिक रिकॉर्ड ‘कुलावामासा’ के अनुसार
477-495 ईस्वी में कश्यम नामक राजा ने इस स्थान को अपनी नई राजधानी के रूप में चुना
था, साथ
ही इसकी दीवारों पर भित्तिचित्र तैयार करवाए थे।
सीगिरिया
पैलैस का मुख्य द्वार एक विशालकाय शेर की आकृति में बना हुआ है। इस राजधानी पैलेस
को कश्यप की मृत्यु के बाद उनके वंशजों ने छो़ड़ दिया था। 14वीं सदी से इस किले का
उपयोग एक बौद्ध मोनेर्स्टी के रूप में किया जाने लगा। यह पैलैस पुरातन काल के आधुनिक
निर्माण के उत्कृष्ट नमूनों में से एक है। 1831 में ब्रिटिश आर्मी के जोनाथन फोर्ब्स
यहां आए थे 1890 में यहां पुरात्तव संरक्ष का कार्य लघु स्तर पर शुरू हुआ। यह यूनेस्को
की विश्व विरासत स्थल सूची में सूचीबद्ध किया गया है।
Comments
Post a Comment
Please Let me Know your Comment