घर के बीच से गुजरती है, दो देशों की सीमा
सीमा विवाद विश्व में झगड़े
की प्रमुख वजह है, लेकिन यूरोपीय शहर बर्ले इस मामले में सौभाग्यशाली हैं। संत शहर
का भौगोलिक विभाजन बड़ा दिलचस्प है। आधा शहर नीदरलैंड्स मैं तो आधा शहर बेल्जियम
में। सड़कें, बाग,संग्रहालय; रेस्त्रां ही नहीं घरों के बीच से भी यह सीमा गुजरती हैं। यानी
कई घरो का आधा हिस्सा बेल्जियम में तो आधा नीदरलैंड्स है। मजेदार बात यह है कि इस
विभाजन के बावजूद यह शहर खुश हैं, क्योंकि यह लकीर यहाँ के पर्यटन का भी प्रमुख हिस्सा है। सैलानी
दो देशों के बीच बंटे घर, गली और सड़क को देखने आते हैं और फोटो खिंचवाते हैं लाल ईंटों के
घर बस साफ सुथरी सड़कों वाले शहर की बात अनोखी है। यहाँ एक देश में कुर्सी पर बैठकर
दूसरे देश में टीवी देख सकते हैं या हर कदम सीमाओं को लांघते हुए चल सकते हैं।
बेल्जियम वाले हिस्से को बार्ले और नीदरलैंड वाले को बार्ले नासायु के नाम से जाना
जाता है।
वर्ष1830 में बेल्जियम
नीदरलैंड से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना उत्तरी सागर तट से जर्मन राज्यों तक
सीमा तय करदी, पर जब इस क्षेत्र में पहुंचे तो सीमा मुद्दों को बाद में
निपटाने को छोड़ दिया। जब सीमाएं तय हुई तो शहर बज चुका था।
Comments
Post a Comment
Please Let me Know your Comment