Skip to main content

जानिए गोवा कि सबसे खुबसूरत इमारत के बारे में

 

 

जानिए गोवा कि सबसे खुबसूरत इमारत के बारे में

गोवा की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित धार्मिक इमारतों में से यह 16 वीं शताब्दी का भव्य स्मारक है , जिसे पुर्तगाल शासन के दौरान रोमन कैथोलिक ने बनवाया था । यह एशिया का सबसे बड़ा चर्च है । यह कैथेड्रल एलेक्सेंड्रिया की सेंट कैथरीन को समर्पित है । सेंट कैथरीन के भोज के दिन 1510 ई . में अल्फोंसो डी अल्बुकर्क ने मुस्लिम सेना को पराजित किया और गोवा शहर का स्वामित्व लिया । अतः इसे सेंट कैथरीन का कैथेड्रल भी कहते हैं और यह पुर्तगाल में बने किसी भी चर्च से बड़ा है ।

इसके विशाल मुक्त द्वार का निर्माण 1562 में किंग डोम सेबास्टियो ( 1557-78 ) ने करवाया था । इसे 1619 में काफी हद तक पूरा किया गया था और 1640 में इसे अर्पित किया गया । यह चर्च 250 फीट लंबा और 181 फीट चौड़ा है । इसका अगला हिस्सा 115 फीट ऊंचा है । यह भवन पुर्तगाली - गोथिक शैली में टस्कन बाह्य सज्जा तथा कोरिथयन अंदरुनी सज्जा के साथ बनाया गया है । कैथेड्रल का बाह्य हिस्सा शैली की सादगी के लिए उल्लेखनीय है ।

Comments